Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फ्रीडा पिंटो से शादी नहीं करेंगे देव पटेल

Advertiesment
हमें फॉलो करें देव पटेल
FILE
अभिनेता देव पटेल ने कहा है कि उनकी स्लमडॉग मिलिनेयर की अभिनेत्री और अपनी गर्लफ्रेंड फ्रीडा पिंटो से शादी करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी उम्र अभी शादी के लायक नहीं है।

डेली स्टार की खबरों के मुताबिक डैनी बोयले की वर्ष 2008 में आई ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म के सेट पर 21 वर्षीय अभिनेता की मुलाकात भारतीय मूल की अभिनेत्री से हुई थी। तभी से दोनों डेटिंग कर रहे हैं।

ऐसी खबरें थीं कि दोनों ने सगाई कर ली है और शादी करने वाले हैं। पटेल ने कहा नहीं, हम लोगों ने सगाई नहीं की है। मैं 21 साल का हूं। हमारे बारे में अफवाहें बहुत हैं लेकिन हम सिर्फ कड़ी मेहनत कर रहे हैं। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi