Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बंगाली फिल्म में बिपाशा

Advertiesment
हमें फॉलो करें बिपाशा बसु
IFMIFM
बंगलाभाषी होने के बावजूद बिपाशा बसु ने आज तक बंगाली भाषा में ‍कोई फिल्म नहीं की, लेकिन जल्द ही वे इसकी शुरूआत करने वाली हैं। रितुपर्णो घोष के निर्देशन में बनने वाली अनाम फिल्म में बिपाशा बंगाली फिल्मों के अभिनेता प्रसन्नजीत के साथ नजर आएँगी। इस फिल्म की शूटिंग संभवत: अगले महीने से शुरू होगी। रितुपर्णो के साथ बिपाशा ‘द्रोपदी’ भी करने वाली थीं, लेकिन यह फिल्म अभी शुरू नहीं हो पाई है।

बिपाशा को हाल ही में वर्ष 2007 की सबसे सेक्सी एशियाई महिला घोषित किया गया है। इसकी घोषणा लंदन स्थित एशियाई समाचार-पत्र ‘ईस्टर्न आई’ ने की है। बिपाशा ने यह मुकाबला माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी, ऐश्वर्या राय जैसी अभिनेत्री को पछाड़कर जीता।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi