Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बॉक्स ऑफिस पर क्या है फिल्मों का हाल?

Advertiesment
हमें फॉलो करें बॉक्स ऑफिस
PR


30 अगस्त को ‘सत्याग्रह’ रिलीज हुई। इस फिल्म का पहले दिन का व्यवसाय ट्रेड पंडितों की उम्मीद से बढ़कर था। फिल्म ने 11.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और प्रकाश झा की किसी भी फिल्म का पहले दिन का यह सर्वाधिक कलेक्शन है। प्रकाश झा का नाम और फिल्म की स्टार कास्ट भीड़ खींचने में सफल रही। वीकेंड पर यह फिल्म कितना आगे जाती है यह देखना दिलचस्प होगा।

मद्रास कैफे के कलेक्शन 33.81 करोड़ रुपये तक जा पहुंचे। फिल्म की लागत को देखते हुए इसे अपने कलेक्शन को और बढ़ाना होगा। वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा पिट गई है। दूसरे सप्ताह में इसके कलेक्शन धड़ाम से नीचे आ गिरे। फिल्म ने कुल 58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

चेन्नई एक्सप्रेस की रफ्तार भी धीमी पड़ी है, लेकिन कई रिकॉर्ड बनाने के बाद। फिल्म के कलेक्शन 218.42 करोड़ तक जा पहुंचे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi