Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

माधुरी दीक्षित ने रणबीर कपूर के साथ खूब लगाए ठुमके...

Advertiesment
हमें फॉलो करें माधुरी दीक्षित
TWITTER

रणबीर कपूर ने अपने आने वाली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ एक गाने में डांस किया है। बरसों से दर्शकों पर चले रहे माधुरी के जादू से रणबीर भी बच नहीं पाए हैं। धक-धक गर्ल कही जाने वाली माधुरी से रणबीर खासे प्रभावित दिखे। माधुरी ने फिल्म के लिए गाने की शूटिंग के फोटो ट्विटर पर भी शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर और माधुरी दीक्षित बेहद खुश नज़र आ रहे हैं।

आगे, रणबीर पर चला माधुरी के हुस्न का जादू...


TWITTER

इस उम्र में भी माधुरी के हुस्न का जादू रणबीर पर आखिर चल ही गया। रणबीर ने मीडिया के सामने ये स्वीकार किया कि माधुरी दीक्षित उनका पहला क्रश थीं। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी तो है कि माधुरी के साथ डांस करने का मौका मिल रहा है लेकिन मैं थोड़ा डरा हुआ भी था क्योंकि माधुरी इतनी बड़ी डांसर हैं और उनके साथ डांस करना आसान नहीं है।

आगे, माधुरी-रणबीर को देख लोग हुए दीवाने...


TWITTER

46 वर्षीय माधुरी दीक्षित ने 'ये जवानी है दीवानी' में रणबीर कपूर के साथ ठुमके लगाकर सेट पर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान द्वारा कोरियोग्राफ किए गए इस गाने के लिए माधुरी ने घाघरा पहनकर शानदार डांस किया है।
(Photo courtesy: Madhuri Dixit Twitter account)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi