sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रणबीर तोड़ेंगे इमेज, करेंगे एक्शन मूवी

Advertiesment
हमें फॉलो करें रणबीर कपूर
PR

अपनी रूमानी अदाओं से दर्शकों को रिझाने वाले रॉकस्टार रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म बांबे वेल्वेट में जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। सांवरिया, रॉकस्टार, बरफी, बचना ऐ हसीनों जैसी फिल्मों में रोमांटिक रोल अदा करने वाले रणबीर अब अपनी रूमानी छवि से बाहर निकलना चाहते हैं। वे बांबे वेल्वेट में मारधाड़ करते नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर एक सड़क छाप टपोरी की भूमिका निभाने वाले हैं और उनकी हीरोइन होगी अनुष्का शर्मा।

उल्लेखनीय है कि गुलाल, देव डी, गैंग्स ऑफ वासेपुर और बांबे टॉकीज जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके अनुराग कश्यप बांबे वेल्वेट का निर्देशन करने जा रहे हैं। इसमें वे मुंबई की कहानी दिखाएंगे। फिल्म की कहानी 50 से 70 के दशक की मुंबई पर आधारित है। फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियोज और अनुराग कश्यप की कंपनी फैंटम फिल्म्स के बैनर तले संयुक्त रूप से किया जाएगा।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi