Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रणवीर कपूर हैं असली स्टार : अर्जुन कपूर

Advertiesment
हमें फॉलो करें औरंगजेब

बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता और बोनी कपूर के पुत्र अर्जुन कपूर ने कहा है कि रणवीर कपूर असली स्टार हैं। अर्जुन कपूर ने कहा ‘में एक एक्टर हूं जबकि रणवीर कपूर असली स्टार हैं।वे एक के बाद अच्छी फिल्में कर रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में उन्होंने बेहतरीन रोल निभाए हैं।‘

webdunia

PR

अर्जुन ने अपनी आने वाली फिल्म औरंगजेब की चर्चा करते हुए कहा कि इस फिल्म में उनका डबल रोल है। उन्होंने कहा आदित्य चोपड़ा ने मेरी फिल्म इश्कजादे देखकर औरंगजेब मे काम करने का अवसर दिया है।यह बहुत अच्छा होता है जब कोई निर्माता आपके काम को देखकर अपनी फिल्म में काम करने का अवसर देता है। इससे आपका आत्मविश्वास और अधिक बढ़ जाता है।

उल्लेखनीय है कि औरंगजेब में अर्जुन कपूर ने विशाल और अजय नामक दो जुड़वां भाइयों की भूमिका को रूपहले पर्दे पर पेश किया है। यह फिल्म इंडस्ट्री मे काफी अरसे बाद होगा जब कोई अभिनेता किसी फिल्म मे जुड़वां भाइयों की भूमिका को निभा रहा हो।

औरंगजेब में अर्जुन कपूर के अलावा पाकिस्तानी अभिनेत्री सलमा आगा की पुत्री साशा आगा, मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन, अमृता सिंह और सिकंदर खेर मुख्य भूमिका में हैं। औरंगजेब का निर्देशन अतुल सब्बरवाल कर रहे है जो उनकी पहली फिल्म है।साशा आगा की भी यह पहली फिल्म है। औरंगजेब 17 मई को प्रदर्शित होगी।


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi