विद्या अब विद्या बालन कपूर
अधिकांश बॉलीवुड अभिनेत्रियां शादी के बाद अपने पति के सरनेम को भी अपना लेती हैं। अब उसी राह भी चलने वाली हैं बॉलीवुड की डर्टी गर्ल यानी विद्या बालन। विद्या बालन शादी के बाद अब विद्या बालन कपूर के नाम से पहचान बनाना चाहती हैं।
ऐश्वर्या राय, करीना कपूर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, लारा दत्ता, जेनेलिया डिसूजा और ईशा देओल शादी के बाद अपने पति के सरनेम को जोड़कर अपने-अपने पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं, उसी तर्ज पर विद्या बालन भी अपने पति सिद्धार्थ राय कपूर का सरनेम अपने नाम के साथ जोड़कर विद्या बालन कपूर बनने की तमन्ना रखती हैं।शादी के बाद माधुरी दीक्षित ने अपने चिकित्सक पति के सरनेम नेने को अपने साथ जोड़ रखा है। ऐश्वर्या राय, ऐश्वर्या राय बच्चन बन गईं। करीना कपूर, करीना कपूर खान कहलाना चाहती हैं। रवीना टंडन ने अपने पति का सरनेम 'थडानी' अपने नाम के साथ जोड़ रखा है। लारा दत्ता, लारा महेश भूपति बन गई हैं। जेनलिया डिसूजा अब जेनलिया देशमुख बन गई हैं। ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की पुत्री ईशा देओल विवाह के बाद ईशा तख्तानी के नाम से जानी जा रही हैं। हालांकि बॉलीवुड की बीते जमाने की अभिनेत्रियों ने शादी के बाद पति का सरनेम नहीं जोड़ा था जिनमें प्रमुख रूप से शामिल रही हेमा मालिनी, शर्मिला टैगोर, सायरा बानो, मधुबाला, नूतन, मीना कुमारी, वहीदा रहमान, डिंपल कपाड़िया तथा अन्य शामिल हैं। (वार्ता)