Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शम्मी कपूर की अंतिम यात्रा

Advertiesment
हमें फॉलो करें शम्मी कपूर
WD

शम्मी कपूर (79 वर्ष) का अंतिम संस्कार 15 अगस्त की सुबह मुंबई में हुआ और उन्हें विदा करने के लिए बॉलीवुड के तमाम लोगों के साथ उनके प्रशंसक उमड़ पड़े। यश चोपड़ा, राकेश रोशन, अनिल कपूर, फरदीन खान, डैनी, विनोद खन्ना, माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा, गोविंदा सहित कई कलाकार उन लम्हों को याद कर रहे थे जब उन्होंने शम्मी के साथ फिल्म की या बाचतीच की। बिग बी, अनिल अंबानी और कपूर परिवार के तमाम सदस्यों ने शम्मी को कांधा दिया।

webdunia

WD

webdunia
WD

राज कपूर के तीनों बेटों रणधीर, ऋषि और राजीव कपूर ने शम्मी कपूर के साथ फिल्में की। रणबीर को भी यह मौका मिला। उनकी आने वाली फिल्म ‘रॉकस्टार’ में शम्मी कपूर ने छोटा-सा रोल निभाया है और बतौर अभिनेता यह उनकी अंतिम फिल्म है।

webdunia
WD

webdunia
WD

प्रियंका चोपड़ा और माधुरी दीक्षित भी अपने प्रिय सितारे के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचीं। प्रियंका के साथ उनके डैडी भी थे जो शम्मी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।

webdunia

WD


webdunia
WD

अमिताभ बच्चन ने फिल्म जमीर में शम्मी कपूर के साथ ‍अभिनय किया था। वे और रणधीर काफी दु:खी नजर आए। रणधीर, ऋषि, राजीव और रणबीर उन लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए जो शम्मी कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

webdunia

WD


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi