Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहिद कपूर ने राजकुमार की बेटी के खिलाफ की शिकायत

Advertiesment
हमें फॉलो करें शाहिद कपूर

शाहिद कपूर ने बीते जमाने के प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार की बेटी वास्तविकता के खिलाफ मुंबई स्थित वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। ‍शाहिद की शिकायत है कि वास्तविकता हर जगह उनका पीछा करने के अलावा उनकी बीवी होने का दावा भी करती है।

PR


शाहिद नहीं चाहते थे कि वे वास्तविकता ‍के खिलाफ पुलिस में जाए, लेकिन जब वास्तविकता की हरकतें बढ़ने लगी तो उन्हें न चाहते हुए भी यह कदम उठाना पड़ा।

क्या वास्तविकता को कोई दिमागी परेशानी है? इस बारे में वास्तविकता से जुड़े सूत्र का कहना है कि वास्तविकता को ऐसी कोई परेशानी नहीं है। उसके पास न्यूयॉर्क से आर्टस में डिग्री हासिल है, लेकिन वह शाहिद के प्रति क्रेजी है।

कुछ वर्ष पहले वास्तविकता ने श्यामक डावर की डांस क्लास में शाहिद को देखा था। उसके बाद से वह शाहिद की दीवानी हो गई। बात तब और बढ़ गई जब वास्तविकता ने शाहिद के यारी रोड स्थित बिल्डिंग राज क्लासिक के निकट घर ले लिया।

इसके बाद वे शाहिद की बिल्डिंग के आसपास मंडराने लगी। शाहिद जहां शूटिंग करते वह वहां पहुंच जाती। लोगों को वह कहती कि वह शाहिद की पत्नी है। इन बातों शाहिद परेशान हो गए। यह बात वास्तविकता के घर वालों को भी पता चली तो उसकी मां ने शाहिद से माफी भी मांगी।

इसके बावजूद जब वास्तविकता ने शाहिद का पीछा करना नहीं छोड़ा तो शाहिद को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। पुलिस इस बारे में वास्तविकता से पूछताछ करने के लिए उससे बात करने वाली है। वास्तविकता ‘एट’ नामक फिल्म में बतौर हीरोइन काम भी कर चुकी हैं।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi