Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रीदेवी और परवीन बॉबी के लुक में सोनाक्षी सिन्हा

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोनाक्षी सिन्हा
PR


नो किस नो बिकिनी
सोनाक्षी फिल्म साइन करने के पहले ही कह देती हैं कि वे किसिंग और बिकिनी सीन नहीं करेंगी।
webdunia
बॉलीवुड में अस्सी का दशक लेदर पैंट्स, चमकती ड्रेसेस और डिस्को के लिए याद किया जाता है। फिल्म निर्देशक साजिद खान तो उस दौर की फिल्मों के दीवाने हैं और अपनी फिल्मों में वे उस दौर की झलक दिखलाते रहते हैं।

हिम्मतवाला के लिए साजिद खान ने एक स्पेशल डिस्को सांग ‘थैंक गॉड इट्स फ्राइडे’ सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया है। इस गाने की कोरियोग्राफी चिन्नी प्रकाश ने की है।

80 के दशक में श्रीदेवी और परवीन बॉबी अपनी स्टाइल के कारण जानी जाती थीं। इसलिए साजिद ने सोनाक्षी को इस गाने में इन दोनों एक्ट्रेस के लुक में दिखाया है। मनीष मल्होत्रा ने सोनाक्षी के लिए ये लुक डिजाइन किए। फोटो देख कहा जा सकता है कि मनीष अपने मकसद में कामयाब हुए हैं।

गोल्डन ड्रेस और हेडबैंड वाले लुक में सोनाक्षी, परवीन बॉबी की याद दिला रही हैं। ‘शान’ फिल्म के गाने ‘प्यार करने वाले’ में परवीन कुछ इसी अंदाज में नजर आई थीं। दूसरे लुक में वे काले रंग की टाइट पैंट्स में है जो श्रीदेवी के ‘चालबाज’ वाले लुक की याद ताजा करता है।

अगले पेज पर देखिए सोनाक्षी का श्रीदेवी वाला लुक...


webdunia
PR


शाहरुख के साथ रोमांस
सोनाक्षी सिन्हा की इच्छा है कि वे रोमांस के बादशाह शाहरुख खान के साथ रोमांटिक मूवी करें।
webdunia
सोनाक्षी सिन्हा से जब उनके लुक और गाने के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा ‘मनीष ने अद्भु्त काम किया है। मुझे मेरे दोनों लुक्स बेहद पसंद आए। शूटिंग करने के पहले मैंने इन दोनों गानों को देखा। मैंने कुछ दूसरे गाने भी देखे ताकि उस दौर को ठीक से समझ सकूं।‘

सोनाक्षी के लुक और गाने की झलक से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शक सोनाक्षी के इस गाने पर मंत्र-मुग्ध होने वाले हैं।

साजिद खान द्वारा निर्देशित ‘हिम्मतवाला’ में अजय देवगन और तमन्ना लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्माण यूटीवी मोशन पिक्चर्स और वासु भगनानी ने मिलकर किया है। यह फिल्म 29 मार्च 2013 को रिलीज होगी।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi