Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संगीतकार सलमान खान

Advertiesment
हमें फॉलो करें सलमान खान

अभिनय के साथ-साथ सलमान खान को लिखने का भी शौक है। ‘रेडी’ फिल्म की एडिटिंग में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अब वे संगीतकार भी बन गए हैं। ‘बॉडीगार्ड’ फिल्म की एक धुन उन्होंने हिमेश रेशमिया के साथ मिलकर बनाई है। गीत के बोल हैं ‘तेरी मेरी प्रेम कहानी’। सलमान और करीना पर यह गीत बारिश में भीगते हुए फिल्माया गया है।

WD


सलमान खान के दिमाग में एक धुन लंबे समय से थी। जब इस गाने की धुन बनाने की बात चली तो उन्होंने इस बारे में हिमेश रेशमिया से बात की। हिमेश और उनमें संबंध सुधर गए हैं और उनके कहने पर ही ‘बॉडीगार्ड’ के संगीतकारों में हिमेश को भी जोड़ लिया गया।

हिमेश को सलमान की धुन पसंद आई। आनी भी थी। दबंग के बाद फुल चार्ज हो चुके सलमान को भला मना कौन कर सकता है। दो-तीन घंटे तक हिमेश और सलमान इस धुन पर काम करते रहे और गीत तैयार हो गया। सल्लू ने धुन कैसी बनाई है, थोड़े दिन में पता चल जाएगा।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi