Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सनी का नया लुक

Advertiesment
हमें फॉलो करें सनी का नया लुक
WD

‘हम दोनों’ को रंगीन कर हाल ही में प्रदर्शित किया गया। इसके प्रीमियर शो में देव आनंद के बुलावे पर बॉलीवुड के सारे दिग्गज कलाकार आए थे, जिनमें सनी देओल भी थे। सनी को जिसने देखा वो देखता ही रह गया। एक नए लुक में सनी हाजिर हुए थे। ‘यमला पगला दीवाना’ के लिए बढ़ाई गई दाढ़ी उन्होंने काट ली, लेकिन मूँछों को जस का तस रहने दिया। उनका यह रौबीला अंदाज सभी को भा रहा था। वैसे सनी ने यह लुक ‘मोहल्ला 80’ नामक फिल्म के लिए अपनाया है।

कुछ लोगों ने तो सनी को कहा कि वे मूँछ में और ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं। उनकी मर्दानगी और निखर गई है। सनी इन तारीफों को सुन बेहद खुश थे। वैसे पहले की तुलना में वे अब ज्यादा खुश नजर आने लगे हैं। ‘यमला पगला दीवाना’ की सफलता ने उनके चेहरे की रौनक को लौटा दिया है। वे अब मिलनसार हो गए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi