Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सलमान खान का दर्द

Advertiesment
हमें फॉलो करें सलमान खान
IFM
सलमान खान अपने कुत्तों (उन्हें कुत्ता कहना पसंद नहीं है) ‘मायजान’ और ‘मायसन’ को बेहद चाहते हैं। उनके कुत्तें बिना किसी शर्त के सलमान को प्यार करते हैं और इसी बात पर सलमान उन पर फिदा है।

पिछले दिनों सलमान को ऐसी खबर पता चली कि उनका दिल टूट गया। मायसन पिछले कुछ दिनों से बीमार था। डॉक्टर्स ने जाँच की तो पता चला कि मायसन के हार्ट में समस्या है और वह सिर्फ 6 महीने का मेहमान है।

इस खबर ने सलमान को बेहद दु:खी कर दिया है। वे इस पर विश्वास नही कर पा रहे हैं। कुछ महीनों पहले सलमान ने अपने ब्लॉग में मायसन और मायजान के बारे में लिखा था।

सलमान के अनुसार जब वे शूटिंग के लिए महीनों बाहर रहते हैं तो वे फोन के जरिए मायसन और मायजान से बातें करते हैं। उन्होंने अपने घर पर एम्पलीफायर सिस्टम लगवा रखा है। जिसके जरिए वे सलमान की आवाज सुनते हैं और उन्हें पहचान लेते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi