Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सलमा आगा की बेटी ने की शादी!

Advertiesment
हमें फॉलो करें सलमा आगा
PR


सलमा आगा की बेटी साशा आगा 'औरंगजेब' नामक फिल्म में दिखाई दी थी। बिकिनी में उन्होंने बोल्ड सीन भी दिए। 'औरंगजेब' के पिटने के बाद साशा की कोई चर्चा नहीं हुई। शायद वे अपने करियर में रूचि नहीं ले रही है और इसके बजाय वे इश्क के चक्कर में हैं। उनके बारे में खबर है कि संगीतकार सचिन गुप्ता से उन्होंने ब्याह रचा लिया है जिसके चलते अम्मी सलमा की जिंदगी में भूचाल आ गया है।

22 वर्षीय साशा और सचिन के रिश्ते को लेकर सलमा बेहद नाराज हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने मुंबई पुलिस में सचिन के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन हुआ कुछ नहीं क्योंकि साशा तो सचिन के इश्क में पागल हैं। सलमा का मानना है कि बजाय इश्कबाजी के चक्कर में पड़ने के उन्हें अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन साशा उनकी सलाहों को अनसुना कर रही हैं। साशा और सचिन छ: वर्ष से एक-दूसरे को जानते हैं और पिछले दो वर्षों से वे लवबर्ड्स बने घूम रहे हैं।

सचिन हालांकि शादी से इंकार करते हैं, लेकिन साशा से प्यार की बात स्वीकारते हैं। उनका कहना है कि अब सब कुछ ठीक है और शादी के पहले वे अपने करियर में कुछ हासिल करना चाहते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi