Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साशा आगा चली अपनी मां के पदचिह्नों पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें साशा आगा
फिल्म ‘औरंगजेब’ से बीते जमाने की नामचीन अभिनेत्री सलमा आगा की बेटी साशा आगा बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। इस फिल्म से करियर की शुरुआत कर रही साशा आगा लगभग अपनी मां सलमा पर गई हैं। पाकिस्तानी अभिनेत्री सलमा आगा फिल्मग `निकाह` से बॉलीवुड में काफी लोकप्रिय हुई थीं। उस दौर में भी सलमा आगा की खूबसूरती और बोल्ड‍ अंदाज के किस्से कम नहीं थे और अब यशराज बैनर तले बन रही फिल्म औरंगजेब’ में अभिनेत्री बनी साशा अपनी मां सलमा की तरह ने केवल हसीन और बोल्ड दिखाई दे रही हैं बल्कि अपनी मां की तरह साशा इस फिल्म में गाना भी गा रही हैं। फिल्म में उन्होंने बर्बादियां नामक गाने में अपनी आवाज दी है।

webdunia
PR


इस गीत को गाने के लिए फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने साशा को मनाया था। आदित्य ने साशा का ऑडिशन लेते वक्त ही उनकी सुरीली आवाज को पहचान लिया था। साशा एक प्रशिक्षित गायिका हैं। उन्होंने किराना घराना से संगीत की शिक्षा ली है। ‘बर्बादियां’ एक क्लब ट्रेक है जो कि साशा व अर्जन कपूर पर फिल्माया गया है।

फिल्म में साशा की जोड़ी अर्जुन कपूर के साथ बनी है। औरंगजेब में अर्जुन कपूर दोहरी भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अर्जुन ने साशा के साथ इंटीमेट सींस भी दिए है। फिल्म में ऋषि कपूर, जैकी श्राफ, अमृता सिंह, सिकंदर खेर और दक्षिण भारतीय अभिनेता पृथ्वीराज भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन किया है अतुल सब्बरवाल ने। यह फिल्म 17 मई को रिलीज हो रही है।


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi