Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोनम कपूर कान के लिए बनेंगी रेखा

Advertiesment
हमें फॉलो करें बॉलीवुड

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर कान फिल्म महोत्सव में रेखा बनकर जाने वाली हैं। रेखा के लुक में आने के लिए सोनम की तैयारियां जोर - शोर से चल रही हैं। ताजा खबरों में यह भी है कि अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम को रेखा के रोल में लेकर 1980 की हिट फिल्म ‘खूबसूरत’ का रीमेक बनाने जा रहे हैं


हाल ही में होने वाले कान फिल्म महोत्सव में इस साल ऎश्वर्या राय, सोनम कपूर और फ्रीडा पिंटो भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। तीनों अभिनेत्रियां भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी भाग लेंगी। थीम के अनुसार तीनों अभिनेत्रियों को भारतीय सिनेमा की किसी भी पुरानी अभिनेत्री के रूप में शामिल होना है। खबरों में है कि सोनम कपूर इस कार्यक्रम में ‘उमराव जान’ यानि सुपरस्टार रेखा का रूप धारण कर शामिल होने वाली हैं।
PR
PR

रेखा की खूबसूरती की तारीफ करते हुए सोनम ने कहा कि वे रेखा की बोलती आंखों और लाल होठों से बेहद प्रभावित हैं। उनके अनुसार बोलती आंखें बेहद खूबसूरत लगती हैं। सोनम ने बताया कि उन्हें काजल और आई लाईनर बेहद पसंद हैं।

उन्होंने कहा कि मेरे लिए खूबसूरती का मतलब है दिल से, सच्चे मन से निकलने वाली भावना। मुझे लगता है कि भावनाएं व्यक्ति को खूबसूरत बनाती हैं। सोनम मानती हैं कि वे एक सामान्य सी दिखने वाली लड़की हैं परंतु हंसते हुए वे बेहद खूबसूरत दिखती हैं।

खबरों में है कि अनिल कपूर, रिषिकेश मुखर्जी द्वारा निर्देशित 1980 की मशहूर फिल्म ‘खूबसूरत’ का रीमेक बनाने जा रहे हैं। पुरानी खूबसूरत में रेखा, राकेश रोशन के साथ अशोक कुमार ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi