Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्पेशल सांग करना चाहती है प्रियंका चोपड़ा

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा
, रविवार, 12 मई 2013 (08:06 IST)
FILE
मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा फिल्मों में आईटम नंबर नहीं स्पेशल नंबर करना चाहती है।

संजय गुप्ता की फिल्म शूट आउट एट बडाला मे अपने पहले आईटम नंबर 'बबली बदमाश है' करने के बाद प्रियंका इन दिनों एक बार फिर से अपूर्व लाखिया की फिल्म जंजीर की रिमेक में एक आईटम नंबर 'पिंकी दिलवालों की' करने जा रही है।

प्रियंका ने गाने की चर्चा करते हुए कहा 'पिंकी दिलवालो की' एक आईटम नंबर नही है बल्कि यह एक स्पेशल सांग है।

बताया जाता है गणेश आर्चाया के नृत्य निर्देशन में बबली से पिंकी बनी प्रियंका 100 मेल डांसर के साथ थिरकती नजर आएगी।

उल्लेखनीय है कि जंजीर वर्ष 1973 मे प्रर्दशित अमिताभ बच्चन अभिनीत और प्रकाश मेहरा निर्देशित जंजीर की रिमेक है।

इस फिल्म में अमिताभ की भूमिका तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजवी के पुत्र राम चरण तेजा, प्राण का किरदार संजय दत्त जबकि जया भादुडी का किरदार प्रियंका चोपड़ा निभाने जा रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi