Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रियंका ने दिया निर्देशक के काम में दखल

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा
WD


प्रियंका चोपड़ा को लेकर बॉक्सर मेरीकॉम के जीवन पर आधारित एक फिल्म संजय लीला भंसाली बना रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन उमंग कुमार कर रहे हैं। प्रियंका ने शूटिंग शुरू होने के पहले काफी मेहनत की है। सेट से जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक प्रियंका और उमंग कुमार के बीच तकरार हो रही है। प्रियंका स्क्रिप्ट में बदलाव चाहती हैं। निर्देशक के काम में दखल दे रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका की इस दखलअंदाजी से निर्देशक बेहद खफा हैं। वे प्रियंका द्वारा सुझाए गए बदलावों पर बिलकुल ध्यान नहीं दे रहे हैं इससे प्रियंका नाराज हैं और उन्होंने नखरे दिखाने शुरू कर दिए हैं। सुनने में आया है कि उमंग कुमार ‍ने फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली को इस बारे में सारी जानकारी दे दी है। अब भंसाली ही दोनों को समझाएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi