Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दीपिका पादुकोण को सबसे शानदार गिफ्ट सलमान खान ने दिया

Advertiesment
हमें फॉलो करें दीपिका पादुकोण
5 जनवरी को दीपिका पादुकोण का बर्थ डे था। उनसे जब पूछा गया तो कि इस बर्थडे पर उन्हें सबसे बढ़िया गिफ्ट क्या मिला, तो वे सिर्फ हंस देती हैं। लेकिन उनकी खुशी को देख यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि इस बर्थडे पर जरूर कुछ खास बात हुई है।

खुशी का राज दीपिका के दोस्तों ने खोला। उनका कहना है‍ कि बर्थडे पर सबसे पहला बधाई का मैसेज उन्हें सलमान खान का मिला। इसके बाद तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वे इसे अपना सबसे बेहतरीन गिफ्ट मान रही हैं।

WD


रणबीर, सिद्धार्थ, युवराज जैसे एक्स लवर्स होने के बावजूद सलमान का मैसेज सबसे पहले दीपिका के पास पहुंचना चौंकाने वाली खबर है क्योंकि दीपिका के लाख कहने के बावजूद सलमान अब तक उनके साथ फिल्म करने के लिए राजी नहीं हुए हैं।

webdunia
WD


सूत्रों के मुताबिक सलमान और दीपिका के संबंध मधुर करने के पीछे करण जौहर का हाथ है। दीपिका को शाहरुख कैम्प का माना जाता है इसलिए सलमान ने उनसे दूरी बना रखी थी, लेकिन करण के कहने पर वे दीपिका से दोस्ती बढ़ा रहे हैं। इसीलिए उन्होंने दीपिका के बर्थडे को याद रखते हुए उन्हें सबसे पहले बधाई दी।

सुनने में तो ये भी आया है कि जल्दी ही सलमान और दीपिका की एक फिल्म की भी घोषणा हो सकती है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi