Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बॉक्स ऑफिस पर बहनों में टक्कर

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा
PR


प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा चचेरी बहनें हैं और इन दोनों बहनों में 6 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला होने जा रहा है। प्रियंका की ‘जंजीर’ और परिणीति की ‘शुद्ध देसी रोमांस’ एक ही दिन रिलीज होने जा रही है। इस समय दोनों बहनें अपनी फिल्मों के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

फिल्मों की इस टक्कर को लेकर दोनों के बीच किसी तरह की कड़वाहट नहीं है। दोनों बहनें चाहती हैं कि दोनों ही फिल्म कामयाब हो। ऐसा हो भी सकता है क्योंकि दोनों फिल्मों का दर्शक वर्ग अलग-अलग भी है।

शुद्ध देसी रोमांस प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है और मल्टीप्लेक्स में इस फिल्म को लेकर ज्यादा क्रेज है। दूसरी ओर जंजीर एक्शन फिल्म है और सिंगल स्क्रीन में इस फिल्म के सफल होने की संभावना ज्यादा है। देखते हैं बाजी प्रियंका के हाथ लगती है या परिणीति के।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi