बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवी 'धुरंधर' का धमाकेदार टीजर उनके बर्थडे पर रिलीज हो चुका है। टीजर में रणवीर का गैंगस्टर अवतार देखने को मिलरहा है। रणवीर का लुक देख हर कोई दंग रह गया है। वहीं फिल्म में 40 साल के रणवीर 20 साल की सारा अर्जुन संग रोमांस करते नजर आने वाले हैं।
फिल्म में सारा अर्जुन को रणवीर सिंह के साथ रोमांटिक लीड के रूप में कास्ट किया गया है। टीजर में सारा की कुछ ही झलकियां दिखाई गई हैं और उनमें से ज्यादातर रणवीर के साथ उनके रोमांटिक सीन हैं।
टीजर में सारा अर्जुन का मॉडर्न लुक देख उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है और लोगों को रणवीर के साथ उनकी केमिस्ट्री बहुत पसंद आ रही है।
सारा अर्जुन ने साउथ की कई फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया है। सारा अर्जुन ने पोन्नियिनी सेलवन में ऐश्वर्या राय के बचपन का किरदार निभाया था।
इसके अलावा वह सलमान खान की 'जय हो' और तापसी पन्नू की 'सांड की आंख' में भी नजर आ चुकी हैं। सारा साउथ के मशहूर एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं।
सारा अर्जुन भारत में सबसे अधिक फीस पाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट रही हैं। उन्होंने 2 साल की उम्र में ही एक्टिंग करियर शुरू कर दिया था।