Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

21 साल की उम्र में अनुष्का सेन का एक और सपना हुआ पूरा, मुंबई में खरीदा आलिशान घर

अनुष्का सेन ने सोशल मीडिया पर अपने नए घर की तस्वीरें फैंस संग साझा की है

हमें फॉलो करें 21 साल की उम्र में अनुष्का सेन का एक और सपना हुआ पूरा, मुंबई में खरीदा आलिशान घर

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 10 फ़रवरी 2024 (15:13 IST)
Anushka Sen bought a house: यहां मैं घर-घर खेली, बालवीर और देवों के देव महादेव जैसी टीवी शोज में नजर आ चुकी एक्ट्रेस अनुष्का सेन का सपना पूरा हो गया है। अनुष्का सेन ने 21 साल की उम्र में मुंबई में अपना ड्रीम घर खरीद लिया है। अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपने घर की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।
 
तस्वीरों में अनुष्का अपने नए घर की बालकनी पर अपने परिवार के साथ कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। मल्टीकलर मैक्सी ड्रेस पहने हुए अनुष्का सेन बेहद खुश लग रही हैं। उन्होंने अपने नए घर की चाबियों की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। 
 
इस तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का सेन ने लिखा, 'हमारा नया घर। सेन परिवार। एक और सपना सच हुआ।' फैंस और सेलेब्स अनुष्का को उनके नए घर के लिए बधाई दे रहे हैं। 
 
अनुष्का सेन ने इससे पहले एक 'BMW 330I M' स्पोर्ट्स लिमिटेड एडिशन कार खरीदी थी। उन्होंने कार के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा करते हुए इसे अपने जीवन की पहली कार का गौरवान्वित मालकिन बनने का अनुभव बताया था।
 
बता दें की अनुष्का सेन टीवी शोज के अलावा फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने साल 2015 में फिल्म 'क्रेजी कुक्कड़ फैमिली' से एक्टिंग डेब्यू किया था। वह आखिणी बार रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आई थीं। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लाहौर 1947 के लिए निर्देशक राजकुमार संतोषी ने देश के सबसे टॉप कैमरापर्सन संग मिलाया हाथ