Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऑस्कर, BAFTA और कान जैसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर दीपिका पादुकोण ने किया है भारत का नाम रोशन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Deepika Padukone Birthday

WD Entertainment Desk

, रविवार, 5 जनवरी 2025 (11:18 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 5 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं, और चारों तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। 2024 दीपिका के लिए शानदार साल रहा, जहां उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्में दीं। वह न सिर्फ अपने ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस से बल्कि ग्लोबल अचीवमेंट्स के जरिए भी खुद को बेहतरीन साबित कर चुकी हैं। उनकी दमदार परफॉर्मेंस और नेचुरल चार्म ने दुनियाभर के दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है। 
 
दीपिका पादुकोण आज भारत की सांस्कृतिक विरासत और ग्लोबल पहचान की मिसाल बन चुकी हैं। चाहे वो फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में अपनी अदाएं दिखा रही हों या ऑस्कर जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर सबका ध्यान खींच रही हों, दीपिका पादुकोण की पहचान फिल्मों से कहीं आगे है। वो भारत की संस्कृति को दुनिया भर में दिखाती हैं। 39 साल की उम्र में दीपिका न सिर्फ बॉक्स ऑफिस की क्वीन हैं, बल्कि दुनिया की सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं।
 
अब जैसे ही दीपिका पादुकोण अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं, आइए उन खास पलों पर एक नजर डालते हैं, जब उन्होंने ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत का नाम रोशन किया। चाहे ऑस्कर और बाफ्टा में प्रेजेंटेशन हो, कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी सदस्य बनना हो, या डेडलाइन की डिसरप्टर लिस्ट में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय होना हो—दीपिका वाकई एक ग्लोबल स्टार हैं।
 
TIME मैगज़ीन के कवर पर 'ग्लोबल स्टार' के रूप में किया फीचर्ड: 
दीपिका पादुकोण को TIME मैगज़ीन के कवर पर फीचर्ड किया गया है, जो उनके ग्लोबल फेम और इंपैक्ट को दिखाता है। उन्हें अपने काम के जरिए 'बॉलीवुड को दुनिया से जोड़ने' के लिए जाना जाता है। वह TIME मैगज़ीन द्वारा दो बार सम्मानित होने वाली इकलौती इंडियन हैं।
 
TIME मैगज़ीन ने उन्हें साल के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया: 
दीपिका पादुकोण को TIME मैगजीन के '100 मोस्ट इनफ्लुएंशियल पीपल ऑफ द ईयर' में शामिल किया गया है, जो उनके दुनिया पर प्रभाव को मान्यता देता है। वह इस लिस्ट में शामिल होने वाली एकमात्र इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिनके साथ निकोल किडमैन, गैल गैडोट, ग्रेटा गेरविग और लीना वेइथ जैसे नाम भी हैं।
 
TIME इम्पैक्ट अवॉर्ड किया हासिल: 
दीपिका पादुकोण को TIME इम्पैक्ट अवॉर्ड मिला है, जो उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने दुनिया पर बड़ा असर डाला है। 2022 में उन्हें सिनेमा और मेंटल हेल्थ अवेयरनेस में उनके काम के लिए यह अवॉर्ड मिला था।
 
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में क्रिस्टल अवॉर्ड से सम्मानित: 
दीपिका पादुकोण को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में क्रिस्टल अवॉर्ड से नवाजा गया, जो उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने दुनिया की स्थिति को सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। भारत में मेंटल हेल्थ अवेयरनेस में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए, दीपिका पादुकोण को डावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की 50वीं बैठक में 26वीं एनुअल क्रिस्टल अवॉर्ड्स में से एक अवॉर्ड दिया गया। यह अवॉर्ड्स उन लीडिंग आर्टिस्ट्स और कल्चरल फिगर्स की उपलब्धियों को दिया जाता है, जिनकी लीडरशिप बदलाव को प्रेरित करती है।
 
2022 फीफा वर्ल्ड कप में बनीं ट्रॉफी का अनावरण करने वाली पहली भारतीय: 
अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच चैंपियनशिप मैच से पहले, दीपिका पादुकोण ने इतिहास रचते हुए FIFA ट्रॉफी को पेश किया। वह भारत की सबसे बड़ी ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर लुसैल स्टेडियम में एक खास  डिजाइन ट्रक में ट्रॉफी के साथ आईं।
 
2023 एकेडमी अवॉर्ड्स में अवॉर्ड किया प्रेजेंट:
दीपिका पादुकोण ने 2023 के ऑस्कर में अपनी प्रस्तुति दी, जो फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक है। दीपिका ने 95वें ऑस्कर अवार्ड में 'RRR' के हिट गाने 'नाटू नाटू' को पेश किया, जो बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड जीतने में सफल रहा। दीपिका का ऑस्कर 2023 में दिया गया स्पीच अब भी हमारे जेहन में ताजा है।
 
2024 के BAFTA अवॉर्ड्स में दिया अवॉर्ड किया प्रेजेंट:
दीपिका पादुकोण ने 2024 के BAFTA अवॉर्ड्स में हिस्सा लिया और अपनी मौजूदगी से फिर से साबित किया कि वो एक ग्लोबल स्टार हैं। उन्होंने 'फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज' का अवॉर्ड दिया, जो जोनाथन ग्लेज़र की पोलिश हिस्टोरिकल ड्रामा "द जोन ऑफ इंटरेस्ट" ने जीता।
 
2023 एकेडमी म्यूजियम गाला का हिस्सा:
दीपिका पादुकोण 2023 के एकेडमी म्यूज़ियम गाला का हिस्सा बनीं, जो फिल्म बनाने की कला को सेलिब्रेट करने वाला एक प्रतिष्ठित इवेंट है। वो इस गाला में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस थीं, जो लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया स्थित एकेडमी म्यूज़ियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में हुआ।
 
2022 में प्रतिष्ठित कान में बनीं जूरी का हिस्सा: 
दीपिका पादुकोण ने भारत की ओर से कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी मेंबर बनने का इतिहास रचा। आठ जूरी मेम्बर्स में से एक बनने वाली दीपिका ने सभी को हैरान कर दिया, जब उन्होंने साड़ी पहनकर अपना जादू बिखेरा।
 
लग्जरी ग्लोबल ब्रांडों के लिए पहली इंडियन ग्लोबल एंबेसडर: 
दीपिका पादुकोण दुनिया भर के बड़े ब्रांड्स जैसे लुई व्यूटोन, कार्टियर, पॉटरी बार्न, हिल्टन, और दूसरी से जुड़ी हुई हैं, जो उनकी ग्लोबल पॉपुलैरिटी को दिखाता है। इसके साथ ही, उन्होंने हाल ही में भारतीय चेहरों के लिए भी ग्लोबल मार्केट में रास्ते खोले हैं।
 
दीपिका ने 2019 में MET गाला में डेब्यू किया, जहां उन्होंने दर्शकों को हैरान कर दिया। उसी साल उनका वैक्स स्टेच्यू मैडम तुस्साद में भी लगाया गया। 'ग्लोबल आइकॉन' का दर्जा सिर्फ एक उपाधि नहीं, बल्कि यह उनकी कड़ी मेहनत और भारत को दुनिया के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म पर दिखाने के डेडीकेशन को भी दिखाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब दीपिका पादुकोण के मन में आने लगे थे सुसाइड के ख्याल