बॉलीवुड में त्योहार हीरो के बीच बंटे हुए हैं। ईद सलमान की है, तो दिवाली शाहरुख की। आमिर खान को क्रिसमस पसंद है और उनकी बड़ी फिल्में क्रिसमस पर रिलीज होती आई हैं। इस वर्ष उनकी फिल्म 'दंगल' क्रिसमस पर रिलीज होने की घोषणा हुई है, लेकिन खबर है कि आमिर अपनी इस फिल्म को स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज करना चाहते हैं।
सूत्रों का कहना है कि आमिर का मानना है कि 'दंगल' फिल्म राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत है। साथ ही यह भारत की बेटियों की बात करती है जिनकी हालत चिंतनीय है। यह ऐसी लड़कियों की कहानी है जिन्होंने भारत के लिए गोल्ड मैडल जीता था। लिहाजा वे फिल्म को 15 अगस्त को रिलीज करना चाहते हैं। फिलहाल इस बात की आमिर ने पुष्टि नहीं की है।
यदि फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होती है तो इसका मुकाबला रितिक रोशन की 'मोहन जोदारो' और अक्षय कुमार की 'रूस्तम' से होगा। ये दोनों फिल्में 15 अगस्त को प्रदर्शित होने वाली हैं। संभव है कि दंगल के आने से एक फिल्म मुकाबला छोड़ दे।