Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कहीं ये फिल्म हिट कराने का आमिर का टोटका तो नहीं है?

Advertiesment
आमिर खान
दंगल दिसम्बर में प्रदर्शित हो रही है और आमिर खान तनाव महसूस कर रहे हैं। उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि फिल्म सफल रहेगी या असफल, नर्वस वे इस बात को लेकर है कि क्या फिल्म 'सुल्तान' के आगे निकल पाएगी? क्या तीन सौ करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी? इस तनाव के कारण उन्होंने सिगरेट को फिर गले लगा लिया है। 


 
आमिर इस बुरी आदत से कई बार छुटकारा पा चुके हैं, लेकिन जब भी उनकी फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आती है वे सिगरेट पीना शुरू कर देते हैं। पीके, धूम 3 के समय भी उनका यही हाल था। कहने वाले तो यह भी कह रहे हैं कि ये आमिर का टोटका है। उन्हें भ्रम हो गया है कि रिलीज डेट के कुछ दिनों पहले सिगरेट फूंकना शुरू कर दो तो फिल्म हिट हो जाती है। 
 
आमिर इस बात का ध्यान रखते हैं कि जब वे स्मोकिंग कर रहे हों तो उनका बेटा आज़ाद उनके पास न हो। वे घर से बाहर या बालकनी में जाकर धूम्रपान करते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सनी लियोनी लांच करेंगी अपना एप