Publish Date: Mon, 04 Jul 2016 (14:44 IST)
Updated Date: Mon, 04 Jul 2016 (14:47 IST)
23 दिसम्बर को रिलीज होने वाली फिल्म 'दंगल' का पोस्टर जारी हो गया है। आमिर खान इस फिल्म में महावीर फोगट नामक पहलवान की भूमिका में हैं। 'सुल्तान' की रिलीज के दो दिन पहले 'दंगल' का पोस्टर जारी कर आमिर ने 'सुल्तान' के शोर को कम करने की राजनीति खेली है।
दंगल का पोस्टर उम्दा है। हिंदी में फिल्म का नाम लिखा है जो तारीफ की बात है। आजकल बहुत कम हिंदी फिल्मों के पोस्टर हिंदी में दिखाई देते हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।