Publish Date: Fri, 05 Dec 2014 (17:02 IST)
Updated Date: Fri, 05 Dec 2014 (17:15 IST)
आमिर खान उन कलाकारों में से हैं जो फिल्म में काम करने के बदले में फीस लेने के बजाय फिल्म की सफलता में से प्रॉफिट शेयर करते हैं। आमिर को अपनी फिल्मों की सफलता पर पूरा विश्वास रहता है। निर्माता भी उन्हें खुशी-खुशी उनका हिस्सा देते हैं, लेकिन बात जब प्रॉफिट में से 80 प्रतिशत हिस्सा देने की हो तो निर्माता का सोच में पड़ना स्वाभाविक है।
खबर है कि फरहान अख्तर ने आमिर को लेकर एक फिल्म प्लान की थी, जिसमें दीपिका पादुकोण भी थीं। आमिर को स्क्रिप्ट पसंद भी आई। बात जब पैसों को लेकर हुई तो फरहान उस वक्त अवाक रह गए जब आमिर ने लाभ में से 80 फीसदी हिस्सा मांगा। होना क्या था, फिल्म बंद ही हो गई। कुछ लोगों का कहना है कि यह आमिर का फिल्म को ना कहने का स्टाइल है।