Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इस बारे में लोग मुझे कम आंकते हैं : आमिर खान

Advertiesment
आमिर खान
आमिर खान की फिल्मों की बात की जाए तो वह एक ‘परफेक्शनिस्ट’ के तौर पर पहचाने जाते हैं, लेकिन इस अभिनेता का कहना है कि अगर लोग उनके फैशन को लेकर उन्हें कम आंकते हैं तो उन्हें इससे कोई डर नहीं है क्योंकि यह एक ऐसी चीज है जिसकी अपेक्षा लोग उनसे नहीं करते। ‘धूम 3’ के अभिनेता ने कहा कि उन्हें फैशन की कोई समझ नहीं है और साथ ही रैंप पर चलने में भी उन्हें शर्म आती है।

 
फैशन को लेकर मन में भय होने के सवाल पर आमिर ने कहा ‘‘मैं वैसे भी खराब कपड़े पहनता हूं, और मुझे इसकी आदत हो चुकी है। लोग मेरे फैशन के बारे में कोई अच्छी राय नहीं रखते, इसलिए मुझे इसका कोई भय भी नहीं है।’’
 
 आमिर ने कहा ‘‘मैं बस एक बार सलमान खान के ‘बीइंग ह्यूमन’ के लिए रैंप पर चला था। आमतौर पर मुझे काफी शर्म आती है कि मैं रैंप पर चलूं और लोग मुझे देखें।’’(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोनम-तापसी-अनुष्का ने मुझे प्रेरित किया: आलिया भट्ट