Publish Date: Sat, 11 Jan 2020 (12:11 IST)
Updated Date: Sat, 11 Jan 2020 (12:13 IST)
अजय देवगन की फिल्म 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' रिलीज हो चुकी है। इसमें अजय के अलावा काजोल और सैफ अली खान भी अहम किरदार में हैं।
हाल ही में अजय देवगन ने आमिर खान के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें उन्होंने आमिर को अपना 'लकी चार्म' बताया है।
वीडियो पोस्ट करते हुए अजय ने लिखा, 'गोलमाल अगेन, टोटल धमाल और अब तान्हाजी, हमारे लकी चार्म के साथ। आमिर खान।'
फिल्म 'गोलमाल अगेन' और 'टोटल धमाल' की रिलीज से पहले अजय ने आमिर से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनकी दोनों फिल्म हिट रहीं। अब अजय ने ने 'तान्हाजी' से पहले भी आमिर संग तस्वीर खिंचवाई जिससे उनकी यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हो।