Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कंगना रनौट कर सकती हैं इस 'खान' के साथ फिल्म

Advertiesment
आमिर खान
लंबे समय से कंगना रनौट की ख्वाहिश है कि वे आमिर खान की किसी फिल्म का हिस्सा बने। वैसे यह हसरत हर हीरोइन की रहती है। खबर है कि डार मोशन पिक्चर्स एक फिल्म बनाने जा रहा है। यह अरुणिमा सिन्हा की बायोपिक होगी जिसमें लीड रोल कंगना रनौट निभाएंगी। हालांकि यह हीरोइन प्रधान फिल्म है, लेकिन आमिर खान इस फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभा सकते हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों निर्माता ने आमिर खान से मुलाकात की और इस बारे में बात की। आमिर उत्साहित लगे। स्क्रिप्ट उन्हें सुनाई जाएगी और इसके बाद आमिर फिल्म करने या न करने का फैसला लेंगे। 

webdunia

 
हाल ही में कंगना और मणिकर्णिका के निर्माताओं ने भी आमिर खान से मुलाकात की थी। वे चीन में अपनी फिल्म प्रदर्शित करना चाहते हैं जिसका बेहतरीन अनुभव आमिर खान को है। आमिर से सलाह-मशविरा किया गया है और आमिर ने अपने अनुभव को साझा किया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कान फिल्म फेस्टिवल डायरी : फिल्म 'रफ़ीकी' और 'everybody knows' छाई