Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भोजपुरी, मराठी के बाद आमिर खान सीखेंगे यह भाषा

Advertiesment
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्सनिस्ट आमिर खान अपनी आने वाली अगली फिल्म दंगल में एक हरियाणवी पहलवान की भूमिका में नजर आएंगे। आमिर खान अपने रोल को परफेक्ट बनाने के लिए अब हरियाणवी सीखने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी टीम से एक ऐसे ट्यूटर को खोजने के लिए बोला है जो हरियाणा के भिवानी जिला के लोगों जैसी हरियाणवीं उन्हें बोलना सिखा सके। आमिर खान हरियाणवी बोलने के लिए बहुत उत्सुक हैं। 
पिछली कई फिल्मों में आमिर खान ने नई-नई बोलियों को सीखने के साथ अपनी फिजिक में भी काफी बदलाव किए हैं। पिछले साल उन्होंने पीके फिल्म में अपने कैरेक्टर को दुरुस्त बनाने के लिए भोजपुरी सीखी थी। जब वे पीके फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो उनको भोजपुरी सिखाने वाला ट्यूटर बराबर सेट पर उनके साथ मौजूद रहता था। 2012 में आमिर ने मराठी भी सीखी थी।   
 
आमिर को नई-नई भाषाएं सीखने में बड़ा मजा आता है, इसलिए वे इसे कोई परेशानी नहीं समझते और फटाफट नई भाषा सीख लेते हैं। वे अपनी फिल्म में नई बोली हरियाणवी को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
 
आमिर की टीम ने अब तक हरियाणवी सिखाने वाले 7 से 8 ट्यूटर ढूंढे हैं, लेकिन अभी तक किसी को फाइनला नहीं किया गया है। आमिर ट्रेनिंग जल्द ही शुरू कर देंगे। इस फिल्म को नितेश तिवारी निर्देशित कर रहे हैं, दंगल 2016 में रिलीज होगी।  
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi





Akshaya Tritiya
Akshaya Tritiya