Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आमिर की नहीं चली... श्रद्धा नहीं ये होगी 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में हीरोइन!

हमें फॉलो करें आमिर की नहीं चली... श्रद्धा नहीं ये होगी 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में हीरोइन!
यश राज फिल्म्स वाले आमिर खान और अमिताभ बच्चन को लेकर 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' बना रहे हैं। फिलहाल आमिर अपने रोल की तैयारी कर रहे हैं। लुक के साथ-साथ आमिर फिल्म के संवाद और सीन पर भी शूटिंग के महीनों पहले काम शुरू कर देते हैं। इस फिल्म की हीरोइन कौन होगी? ये प्रश्न लगातार पूछा जा रहा है। 
पहले खबर आई थी कि आमिर खान ने श्रद्धा कपूर का नाम आगे बढ़ाया है। जब शाहरुख और सलमान युवा हीरोइनों के साथ परदे पर इश्क लड़ा रहे हैं तो भला आमिर कैसे पीछे रह सकते हैं? उन्होंने श्रद्धा के नाम की सिफारिश की। अब श्रद्धा और यश राज फिल्म्स के संबंध कैसे है सभी जानते हैं। 
webdunia
कुछ वर्ष पहले श्रद्धा ने यश राज फिल्म्स का अनुबंध तोड़ कर आशिकी 2 साइन कर ली थी। इसके बाद उनका करियर चमक गया। ये बात आदित्य चोपड़ा भूले नहीं। श्रद्धा के नाम पर उन्होंने पहले तो आपत्ति नहीं ली, लेकिन बाद में उन्होंने श्रद्धा की बजाय इस हीरोइन को चुन लिया। 
कौन है ये हीरोइन... अगले पेज पर

वाणी कपूर को आदित्य चोपड़ा ने ही बॉलीवुड में लांच किया था। 'शुद्ध देसी रोमांस' बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई तो वाणी को आदित्य ने एक बड़ा अवसर दिया। खुद के द्वारा निर्देशित फिल्म 'बेफिक्रे' में वाणी को मौका दिया। इस फिल्म में वाणी ने रणवीर सिंह के साथ इतने किसिंग सीन कर डाले कि फिल्म देखते समय इनकी गिनती करना मुश्किल हो गई। यह फिल्म फूहड़ साबित हुई और दर्शकों ने इसे रिजेक्ट कर आदित्य चोपड़ा की सबसे बकवास फिल्म करार दिया। 
 
कहा जाता है कि आदित्य के सिर पर वाणी को सफल बनाने की धुन सवार है। वे फिर से वाणी को अवसर देना चाहते हैं। इन दिनों आमिर का क्रेज ऐसा है कि उनकी हर फिल्म सफल रहती है। आमिर के साथ जोड़ी बनाकर आदित्य, वाणी को सफल बनाना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के निर्देशक पर वाणी को लेने का दबाव बना दिया है और यह बात लगभग तय हो गई है। हीरोइन को लेकर आमिर और आदित्य आमने-सामने हैं। देखना ये है कि आखिर किसकी चलती है। फिलहाल तो वाणी का दावा मजबूत नजर आ रहा है। 
रितिक करने वाले थे ये फिल्म... पर कैसे आ गए आमिर खान... अगले पेज पर
 
webdunia

ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान नामक फिल्म पहले रितिक रोशन को ऑफर की गई थी। अमिताभ बच्चन को भी साइन कर लिया गया था। रितिक को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई और उन्होंने कुछ बदलाव करने को कहा। बदलाव कर फिर रितिक को स्क्रिप्ट दिखाई गई। रितिक संतुष्ट नहीं हुए। एक बार फिर परिवर्तन कर रितिक को स्क्रिप्ट दिखाई गई, पर रितिक नाखुश लगे। उन्होंने फिल्म छोड़ दी। अमिताभ बच्चन भी देरी से नाखुश थे और उन्होंने भी फिल्म छोड़ दी। बदलाव कर दोनों को फिर जोड़ा गया, लेकिन रितिक अभी भी संतुष्ट नहीं थे। इसी बीच आमिर खान ने यह‍ स्क्रिप्ट पढ़ी। उन्हें यह पसंद आई। वे फिल्म करने के लिए तैयार हो गए। इस तरह से रितिक की जगह उन्होंने ले ली। 
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्मों में होली