Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वेब सीरिज करेंगे आमिर खान! क्या 'महाभारत' को देंगे वेब सीरिज का रूप?

Advertiesment
आमिर खान
वेब सीरिज़ अब बॉलीवुड के स्टार्स को आकर्षित करने लगी है। कई सितारे अब वेब सीरिज़ में देखे जा सकते हैं। खबर है कि बॉलीवुड के बड़े सितारे आमिर खान भी अब वेब सीरिज करने वाले हैं। 
 
बॉलीवुड के खबरचियों का कहना है कि आमिर की अमेजॉन प्राइम से बात चल रही है। आमिर ने वेब सीरिज करने में रूचि दिखाई है। 
 
आमिर के लेखकों की टीम इस दिशा में काम कर रही है। वे ऐसी कहानी ढूंढ रहे हैं जो आमिर के लायक हो। बताया जा रहा है कि आमिर की रूचि ह्यूमन इंटरेस्ट ड्रामा में है। 
 
यह सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या आमिर 'महाभारत' को वेबसीरिज का रूप देंगे? महाभारत पर फिल्म बनाने की आमिर लंबे समय से सोच रहे हैं। 
 
फिलहाल आमिर 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में व्यस्त हैं जो इस वर्ष क्रिसमस पर रिलीज होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीपिका के बाद अब तापसी पन्नू निशाने पर, ट्रेंड कर रहा है #BoycottThappad