Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आराध्या को लेकर गुस्सा हुए अभिषेक, ट्विटर में यूजर को लताड़ा

Advertiesment
हमें फॉलो करें आराध्या को लेकर गुस्सा हुए अभिषेक, ट्विटर में यूजर को लताड़ा
, मंगलवार, 16 जून 2015 (18:44 IST)
अभिषेक बच्चन को लेकर हमेशा ही जोक बनाए जाते हैं, लेकिन वे इन जोक पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते। लेकिन जब उनकी बेटी आराध्या को लेकर उनका मजाक उड़ाया गया तो अभिषेक भड़क गए और उन्होंने ट्विटर पर एक यूजर को नसीहत दे डाली। ट्विटर पर एक यूजर ने पोस्ट डाली थी।

जिसमें लिखा था, 'इंतजार है जब आराध्या अभिषेक की फिल्म द्रोण, झूम बराबर झूम देखेगी और ऐश्वर्या से पूछेगी क्या मजबूरी थी? 
webdunia
अभिषेक ने जब इस ट्वीट को सोशल नेटवर्किंग पर देखा तो उन्होंने तुरंत रिप्लाई किया। अभिषेक ने लिखा, 'क्या तुम्हें अब बढ़िया लग रहा है?अच्छा है! आपकी सेवा पाकर मैं धन्य हुआ। अब उसी कोने में वापस जाओ जहां से रेंगकर तुम बाहर आए हो।
webdunia
 
इसके बाद यूजर ने भी रिप्लाई किया, 'हां मैं ऐसा महसूस कर रहा हूं जैस कि मैंने विश्व की सारी शोहरतें हासिल कर ली हों। मैंने अपनी जिंदगी में सबसे बढ़िया काम आपकी फिल्म देखना बंद करके किया है।'
webdunia
अभिषेक ने फिर से रिप्लाई किया, 'बंद कर दिया, इसका मतलब आप मेरी फिल्में इसके पहले देखा करते थे। आपके पैसे के लिए धन्यवाद।
 
इसके बाद अगले ट्वीट में अभिषेक बच्चन ने उस यूजर को ट्वीटर कैसे इस्तेमाल करते हैं उसका पाठ पढाते हुए ट्वीट किया, 'आप मेरी फिल्में पसंद नहीं करते, कोई बात नहीं। मैं ऐसी फिल्म बनाने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा जो आपको पसंद आए। लेकिन आप मेरी बेटी को इसमें लाए यह अच्छा नहीं है। 
webdunia
अभिषेक के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया में लोगों ने अभिषेक की इस बात का बहुत समर्थन किया और बाद में उस यूजर ने एक और ट्वाट करते हुए अभिषेक से माफी मांगी और अपना ट्विटर पोस्ट जिसमें उन्होंने आराध्या का जिक्र किया था डिलीट कर दिया। 
 
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब अभिषेक बच्चन को लोगों ने इस तरह के आड़े हाथों लिया हो। बल्कि जब भी लोग उनकी उनके पिता और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय से तुलना करते हैं तो लोगों की प्रतिक्रिया कुछ ऐसी होती है। लेकिन वे आजतक इस संबंध में कुछ नहीं बोले,लेकिन जब उनकी बेटी को इस मामले में लाया गया तो वे बिना बोले नहीं रह पाए।                                  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi