Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'लिटिल प्रिंसेस' आराध्या बच्चन के जन्मदिन पर पापा-दादा का लाड़

हमें फॉलो करें 'लिटिल प्रिंसेस' आराध्या बच्चन के जन्मदिन पर पापा-दादा का लाड़
बच्चन परिवार की लाड़ली बेटी आराध्या बच्चन का आज 16 नवंबर को जन्मदिन है। 7 वर्ष की हो चुकी आराध्या स्टारकिड्स की लिस्ट में टॉप पर हैं और बहुत ही क्युट हैं। मां ऐश्वर्या और पापा अभिषेक के साथ बनी रहने वाली आराध्या के जन्मदिन पर उनकी फैमिली ने उन्हें खास विश किया है। दादा अमिताभ बच्चन ने जहा उनके लिए ब्लॉग लिखा है, वहीं पापा अभिषेक ने बहुत ही खूबसूरत पोस्ट की है। 
 
अपने ब्लॉग्स के लिए जाने वाले अमिताभ बच्चन ने अपनी क्युट पोती के लिए भी एक ब्लॉग लिखा है। उन्होंने आराध्या के लिए एक मैसेज लिखा कि इस दुनिया में छोटी सी उपस्थिति की पूर्व संध्या पर.. प्रेम और आशीर्वाद और उसकी सारी इच्छाएं पूरी हों.. आराध्या बच्चन.. घर में एक बेटी का आशीर्वाद.. लंबा जियो.. खुशी से जियो.. गर्व के साथ जियो। इस प्यारे मैसेज के साथ आराध्या की कुछ प्यारी तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की। 

webdunia
 
इसके बाद पापा अभिषेक ने अपनी 'लिटिल प्रिंसेस' के लिए एक प्यारी पोस्ट करते हुए लिखा कि हैप्पी बर्थडे लिटिल प्रिंसेस..तुम हमारे परिवार का गर्व और खुशियां हो.. मैं प्रार्थना करता हूं कि आप हमेशा मुस्कुराती रहें और प्यारी लड़की बनी रहें, जो आप हैं.. बहुत सारा प्यार। इस प्यारे मैसेज के साथ अभिषेक ने अपने परिवार यानी ऐश्वर्या, आराध्या और खुद का एक स्केच भी इसके साथ पोस्ट किया है। 

webdunia
 
ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी 2007 में हुई थी। इसके बाद आराध्या का जन्म 2011 में हुआ और वे पूरे परिवार की लाड़ली हैं। ऐश-अभि के साथ दादा अमिताभ भी उनके साथ कई तस्वीरें खिंचवाते रहते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रेमी-प्रेमिका जोक्स : मैं भूत बन जाऊंगा...