Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आशिकी 2 को रिलीज हुए 12 साल पूरे, आदित्य रॉय कपूर नहीं यह एक्टर था पहली पसंद

Advertiesment
हमें फॉलो करें Film Aashiqui 2

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 26 अप्रैल 2025 (11:01 IST)
मोहित सुरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'आशिकी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। 26 अप्रैल 2013 को रिलीज हुई इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आए थे। यह फिल्म साल 1990 में रिलीज हुई 'आशिकी' का सीक्वल थी।
 
'आशिकी 2' से आदित्य रॉय कपूर के करियर में नया मोड़ आ गया था। 18 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 109 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहली फिल्म की तरह इसके गाने भी जबरदस्त हिट रहे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म के लिए आदित्य रॉय कपूर पहली पसंद नहीं थे।
 
webdunia
'आशिकी 2' के लिए इमरान हाशमी मेकर्स की पहली पसंद थे। इस बात का खुलासा खुद इमरान हाशमी ने किया था। एक इंटरव्यू के दौरान इमरान हाशमी ने कहा था, मोहित ने आशिकी 2 के लिए सबसे पहले मुझसे संपर्क किया और मैंने इस मूवी की कहानी सुनी और मुझे लगा कि ये किसी नए एक्टर के लिए सही रहेगा। 
 
इमरान ने कहा था, कुछ ऐसे कलाकार जिनकी पहचान लोगों के बीच कम है और फिल्म के हिसाब से एक नई जोड़ी इसके लिए एक दम फिट रहेगी। मुझे उन फिल्मों का कभी पछतावा नहीं है जो मैंने नहीं कीं। शुरुआत में वे मेरे लिए कभी बने ही नहीं थे।
 
webdunia
बता दें कि मोहित सूरी के साथ इमरान हाशमी ने 6 फिल्मों में काम किया है, जिसमें जहर, कलयुग, आवारापन, राज द मिस्ट्री, क्रुक और मर्डर 2 शामिल है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पहलगाम के अलावा, ये जगहें भी कहलाती हैं 'मिनी स्विट्ज़रलैंड', नज़ारे देखकर उड़ जाते हैं होश