Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

37 साल की उम्र में मां बनने जा रहीं यह एक्ट्रेस, मदर्स डे पर फैंस को दी खुशखबरी

हमें फॉलो करें 37 साल की उम्र में मां बनने जा रहीं यह एक्ट्रेस, मदर्स डे पर फैंस को दी खुशखबरी

WD Entertainment Desk

, रविवार, 14 मई 2023 (16:56 IST)
Aashka Goradia Pregnancy: टीवी सीरियल 'कुसुम' में 'कुसुम' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने मदर्स डे के मौके पर फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। एक्ट्रेस 37 साल की उम्र में अपने पति ब्रेंट ग्लोब के साथ अपने पहले बेबी की उम्मीद कर रही हैं। आशका ने प्रेग्नेंसी के साथ-साथ डिलिवरी मंथ का भी खुलासा किया है। 

 
आशका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया है, जिसमें समुद्र तट और चप्पलें देखी जा सकती हैं। वीडियो में लिखा हुआ दिख रहा है, 'बीच बेबी रास्ते में है। हम नवंबर 2023 में आने वाले सबसे बड़े तोहफे का इंतजार कर रहे हैं। हमें अपना प्यार भेजें- आशका और ब्रेंट।'
 
इसके साथ ही आशका ने एक नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, इस मदर्स डे पर - यह और भी खास हो जाता है! हमारा परिवार और हमारी प्रैक्टिस इस 1 नवंबर तक बढ़ जाएगी। हमें एक प्यार भरा विचार भेजें, क्योंकि हम अभी तक की अपनी सबसे बड़ी यात्रा शुरू कर रहे हैं! बीच बेबी रास्ते में है।' 
 
बता दें कि आशका गोराडिया ने 1 दिसंबर 2017 को ब्रेंट ग्लोब के साथ शादी रचाई थी। दोनों पहली बार वेगास में मिले थे। हालांकि, शुरुआत में आशका इतनी सीरियस नहीं थीं, लेकिन बाद में उन्हें अपनी फीलिंग्स का एहसास हुआ और उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला किया।
Edited By : Ankit Piplodiya 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा 2' में काम करेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी?