Publish Date: Tue, 31 May 2022 (12:33 IST)
Updated Date: Tue, 31 May 2022 (12:50 IST)
आश्रम 3 के दीवाने दिल थाम कर 3 जून का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इस दिन एमएक्स प्लेयर पर आश्रम 3 दिखाई जाएगी। ट्रेलर रिलीज हो चुका है और बहुत बातें हो चुकी हैं, अब तो सीजन 3 देखने की बारी है। कई लोगों ने तो इसे एक बैठक में देखने की प्लानिंग भी कर ली है।
इस बार ईशा गुप्ता भी आश्रम 3 में नजर आएंगी जिनकी झलक हम ट्रेलर में देख चुके हैं। ईशा गुप्ता क्या रोल अदा कर रही हैं, ये जानने के लिए सभी बहुत उत्सुक हैं।
तो चलिए थोड़ी सी जानकारी आपके साथ शेयर कर देते हैं। ईशा गुप्ता इसमें सोनिया का किरदार निभाने वाली हैं। बॉबी देओल के साथ रोमांस करते हुए वे बोल्डनेस का तड़का लगाएंगी। उनका तो कहना है कि सोनिया का किरदार किंगमेकर साबित हो सकता है।
ईशा की इमेज ग्लैमरस एक्ट्रेस की है। विश्वास नहीं हो तो जरा उनका इंस्टाग्राम का ऑफिशियल पेज देख लीजिए। ऐसी-ऐसी फोटो पोस्ट करती हैं कि दिल पर काबू रखना मुश्किल हो जाएगा। तो इस तरह के रोल की उम्मीद उनसे आश्रम 3 में भी की जा सकती है।
ईशा का करियर इन दिनों खास नहीं चल रहा है। ऐसे हालात से कुछ बरस पहले बॉबी देओल भी गुजर रहे थे। आश्रम की चाबी से बॉबी की किस्मत खुल गई और वे फिर डिमांड में आ गए। क्या ईशा गुप्ता के साथ भी ऐसा हो सकता है? इस सवाल के जवाब के लिए आपको सिर्फ 3 जून तक का इंतजार करना होगा।