Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अभिषेक बच्चन की होगी राजनीति में एंट्री! लोकसभा चुनाव लड़ने के लग रहे कयास

हमें फॉलो करें अभिषेक बच्चन की होगी राजनीति में एंट्री! लोकसभा चुनाव लड़ने के लग रहे कयास

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 15 जुलाई 2023 (16:01 IST)
abhishek bachchan can contest lok sabha election: मनोरंजन जगत के कई सितारें एक्टिंग के अलावा राजनीति में भी हाथ आजमा चुके हैं। कई स्टार्स आज एक सफल राजनेता भी बन चुके हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन भी राजनीति में कदम रख सकते हैं। 
कहा जा रहा है कि अभिषेक बच्चन लोकसभा चुनाव 2024 में प्रयागराज से सपा के टिकट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन भी इस सीट से सांसद रह चुके हैं। वहीं उनकी मां जया बच्चन भी सपा से राज्यसभा सांसद हैं।
 
हालांकि अभी तक अभिषेक बच्चन की राजनिति में एंट्री कोलेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन चुनावी मौसम को देखते हुए चर्चाएं जोरों पर चल रही हैं कि अभिषेक बच्चन इलाहाबाद लोकसभा सीट से 2024 में सपा के उम्मीदवार हो सकते हैं। 
 
खबरों के अनुसार इलाहाबाद से अभिषेक बच्चन के चुनाव लड़ने की खबरों पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि उनकी मां जया बच्चन सपा से राज्यसभा सदस्य हैं। उनका परिवार समाजवादी है और समाजवादी विचारधारा को मानने वाला है। ऐसे में अभिषेक बच्चन के चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी मुखिया अखिलेश यादव और सपा नेतृत्व को करना है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्लैक आउटफिट में नोरा फतेही ने दिखाया किलर अंदाज