Publish Date: Mon, 31 Jul 2023 (15:33 IST)
Updated Date: Mon, 31 Jul 2023 (15:36 IST)
Movie Ghoomer Teaser: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'घूमर' का टीजर रिलीज हो गया है। यह फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसके पा सिर्फ एक हाथ है लेकिन जज्बा दो हाथ वाली गेंदबाजों से भी ज्यादा है। फिल्म में लीड रोल में सैयामी खेर है।
इस फिल्म में अभिषेक बच्चन एक कोच के किरदार में नजर आने वाले हैं। टीजर की शुरुआत अभिषेक की आवाज में एक दमदार डायलॉग से होती हैं। वह कहते है, लॉजिकली एक हाथ से कोई खेल सकता है... नहीं...लेकिन ये लाइफ न, लॉजिक का खेल नहीं है, मैजिक का खेल है, मैजिक।
टीजर में अभिषेक और सैयामी की झलक दिखाई गई है। सैयामी एक हाथ में गेंद पकड़े नजर आ रही है, उनका एक हाथ नहीं है। वहीं उनके पास अभिषेक बच्चन खड़े दिखते हैं। फिल्म का टीजर जबरदस्त है और फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
फिल्म का टीजर शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा, 'लेफ्टी है? लेफ्ट ही है। घूमर 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।' फिल्म का टीजर 3 दिन बाद यानी 2 अगस्त को रिलीज होगा।
इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर के अलावा शबाना आजमी और अंगद बेदी जैसे कलाकार नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन फिल्म में एक खास किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया है। फिल्म की पटकथा भी आर बाल्की ने ही लिखी है।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें