Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अभिषेक बच्चन ने रखा ऐश्वर्या के लिए करवा चौथ का व्रत

हमें फॉलो करें अभिषेक बच्चन ने रखा ऐश्वर्या के लिए करवा चौथ का व्रत
, शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 (12:09 IST)
करवा चौथ का व्रत बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी काफी पॉपुलर है। कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी इसे बहुत अलग तरिके से इंजाय करते हैं। बच्चन परिवार में करवा चौथ पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। 
 
webdunia
करवा चौथ के मौके पर अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी चेश्वर्या के साथ 11 साल पुरानी तस्वीर 'फ्लैश बैक फ्राईडे' कैप्शन के साथ शेयर की। यह तस्वीर Unforgettable Tour 2008 के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की है। जो अटलांटिक सिटी में रखी गई थी।
 
webdunia
साथ ही उन्होंने ट्वीट किया कि महिलाओं के लिए करवा चौथ सौभाग्यशाली हो... और जिम्मेदार पतियों को भी अपनी पत्न‍ियों के साथ व्रत रखना चाहिए. मैं रखता हूं।
 
अभिषेक के इस ट्वीट से पता चलता है कि वो अपनी पत्नी से कितना प्यार करते हैं और उनके लिए व्रत भी रखते हैं। अभिषेक के इस ट्वीट को देख कर उनके फैंस काफी सरप्राइज और खुश हैं। 
 
webdunia
ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी को 11 साल हो चुके हैं। इसी महीने हुए इंडिया टुड कॉन्क्लेव में अभिषेक ने ऐश्वर्या की कई खूबियां बताई थीं। साथ ही अपनी लव स्टोरी के बारे में भी बात की थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एकता कपूर की नई कास्ट कर रही हैं 'बेबी कम ना', ऑल्टबालाजी की नई वेब-सीरिज़