Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अभिषेक मल्हान ने मुनव्वर फारुकी का उड़ाया मजाक, बोले- 2-3 बीवियां हों फिर भी...

वैलेंटाइन वीक में अभिषेक मल्हान ने एक फनी वीडियो शेयर किया है

हमें फॉलो करें अभिषेक मल्हान ने मुनव्वर फारुकी का उड़ाया मजाक, बोले- 2-3 बीवियां हों फिर भी...

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024 (16:17 IST)
abhishek malhan: 'बिग बॉस 17' के घर में मुनव्वर फारुकी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब छाए हुए थे। शो में मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने एंट्री करके उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए थे। हालांकि इन सबके बावजूद मुनव्वर 'बिग बॉस 17' के विनर बने हैं।
 
वहीं बिग बॉस के बाहर आने के बाद भी मुनव्वर फारुकी सुर्खियों में बने हुए हैं। कई लोग फारुकी की जीत पर सवाल उठा रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस ओटीटी के फर्स्ट रनर अप फुकरा इंसान यानि अभिषेक मल्हान ने एक रील शेयर करके मुनव्वर पर तंज कसा है। 
दरअसल, वैलेंटाइन वीक में अभिषेक मल्हान ने एक फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो अभिषेक एक शख्स से कहते हैं, लानत है इस जिंदगी पर... कल रोज डे आज हग डे फिर वैलेंटाइन डे... इसके तो मजे ही मजे हैं। इसके बाद शख्स उनसे बोलता है, 8 मिलियन इंस्टाग्राम पर और 10 मिलियन यूट्यूब पर, फिर भी तुम्हारे पास बंदी नहीं है?
 
इसपर अभिषेक कहते हैं, 'भगवान ने मेरे पर अभी ऐसा हाथ नहीं रखा ना भाई। 4-5 गर्लफ्रेंड हो, 2-3 बीवियां हों फिर भी रियलिटी टीवी शो में जाऊं और जीत जाऊं।' इसके बाद अभिषेक के साथ दिख रहा शख्स कहता है, 'तुम अपना रियलिटी शो का रोना रखो, मेरा 5 स्टार में कमरा बुक है।'
 
भले ही अभिषेक मल्हान ने इस वीडियो में किसी के नाम का जिक्र नहीं किया है फिर भी यूजर्स सब समझ गए हैं। यूजर्स का कहना है कि वैलेंटाइन डे वीक की आड़ में अभिषेक मल्हान, मुनव्वर फारुकी पर निशाना साध रहे हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रामलला के दर्शन करने दूसरी बार अयोध्या पहुंचे अमिताभ बच्चन