Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, सितारों ने जताया दुख

हमें फॉलो करें दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, सितारों ने जताया दुख
, बुधवार, 7 जुलाई 2021 (09:13 IST)
बॉलीवुड के 'ट्रेजेडी किंग' दिलीप कुमार का बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे निधन हो गया है। वह 98 साल के थे, और काफी समय से बीमार चल रहे हैं। दिलीप कुमार के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड गई है। सितारे उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 
 




पिछले काफी समय से दिलीप कुमार सांस लेने में तकलीफ की समस्या से जूझ रहे थे। 29 जून को उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले भी उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गय था। 


 
बता दें कि दिलीप कुमार का जन्म 1 दिसंबर 1922 को पेशावर में हुआ था। उनका असली नाम मुहम्मद युसूफ खान था। दिलीप कुमार ने साल 1944 में फिल्म ज्वार-भाटा से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने नया दौर, देवदास,'मुगल-ए-आजम और क्रांति जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम ‍किया था। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिलीप कुमार और सायरा बानो की लव स्टोरी : राजेंद्र कुमार से इश्क करती थी सायरा, बीच में आए दिलीप