Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रभास की साहो को पहले ही दिन लगा तगड़ा झटका, हुआ करोड़ों का नुकसान

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रभास की साहो को पहले ही दिन लगा तगड़ा झटका, हुआ करोड़ों का नुकसान
बाहुबली फेम प्रभास की 'फिल्म' साहो की चर्चा इस फिल्म का ऐलान होने के बाद से ही हो रही है। साहो के टीजर, ट्रेलर संग कई गाने रिलीज किए जाने के बाद अब दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ और ये फिल्म रिलीज हो गई है। लेकिन प्रभास की फिल्म को पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

यह फिल्म तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलगु में रिलीज की गई है। हालांकि देश के कई सिनेमाघरों में इस फिल्म का कंटेंट डाउनलोड नहीं हो पा रहा है। साहो को इस साल की ब्लाकबस्टर फिल्म माना जा रहा है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर रोमांस करते हुए भी नजर आने वाले हैं। 
 
webdunia
खबर आ रही है कि इस वजह से कई सिनेमाघरों में सुबह के शो रिलीज नहीं हो पाए है, और सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक के शो कैंसिल कर दिए गए है। ऐसे में इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस को तो निराशा हाथ लगी है, वहीं फिल्म के मेकर्स को भी करोड़ों का नुकसान पहुंचा है।
 
साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ, महेश मांजरेकर और मंदिरा बेदी भी अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। इस फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तापसी पन्नू की अगली फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, 'रश्मि रॉकेट' में निभाएंगी यह किरदार