Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'वास्तव' फेम एक्टर सुनील शेंडे का हुआ निधन

हमें फॉलो करें 'वास्तव' फेम एक्टर सुनील शेंडे का हुआ निधन

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 14 नवंबर 2022 (14:15 IST)
Photo - Twitter
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज मराठी फिल्म अभिनेता सुनील शेंडे का निधन हो गया है। सुनील शेंडे कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने रविवार रात विले पार्ले ईस्ट स्थित अपने घर पर ही आखिरी सांस ली। 

 
सुनील शेंडे ने मधुचंद्राची रात, जसबाप ताशे पोरम, ईश्वर, नरसिम्हा, काथुंग जैसी कई मराठी फिल्मों में भी काम किया है। वह सरफरोश, गांधी, वास्तव जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आए।
 
सुनील शेंडे के परिवार में उनकी वाइफ ज्योति, दो बेटे ऋषिकेश और ओंकार हैं। सुनील का अंतिम संस्कार सोमवार को परशीवाड़ा स्थित हिंदू श्मशान घाट पर किया जाएगा।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की लिटिल प्रिंसेस से मिलने के लिए माननी होगी ये 2 शर्त