Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू

हमें फॉलो करें अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू
, बुधवार, 17 मई 2017 (23:41 IST)
मुंबई। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। चर्चा है कि अनुष्का को हिन्दी सिनेमा के कई दिग्गज निर्माता निर्देशक अपनी फिल्म के जरिए डेब्यू कराना चाहते हैं। इस दौड़ में सबसे आगे निर्माता बोनी कपूर चल रहे हैं।
        
अनुष्का को बाहुबली-2 : द कन्क्लूजन ने संपूर्ण भारत में चर्चित बना दिया है। 'बाहुबली-2' के बाद विशेष रूप से हिन्दीभाषी दर्शकों में अनुष्का की एक अलग पहचान बन गई है। अनुष्का ने 'बाहुबली-2' में देवसेना का किरदार निभाया है। 
 
चर्चा है कि अनुष्का को हिन्दी सिनेमा के कई दिग्गज निर्माता निर्देशक अपनी फिल्म के जरिए डेब्यू कराना चाहते हैं। इस दौड़ में सबसे आगे निर्माता बोनी कपूर चल रहे हैं। कहा जा रहा है कि अनुष्का को बॉलीवुड में लाने के लिए बोनी कपूर ने पूरी तैयारी कर ली है, यदि किसी बात का इंतजार है तो वह सिर्फ अनुष्का की हां का है। 
 
बोनी की इस इच्छा को पूरा करने में उनकी पत्नी श्रीदेवी भी काफी बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। श्रीदेवी हिन्दी के साथ-साथ दक्षिण भारत फिल्म उद्योग में आज भी अपना एक मुकाम रखती हैं। श्रीदेवी अनुष्का को बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के लिए राजी कर सकती हैं। 
 
बोनी के अलावा आदित्य चोपड़ा और विधु विनोद चोपड़ा मुख्य हैं। यह दोनों फिल्मकार भी अनुष्का की अदाकारी के कायल हैं और उनको अपने प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत बॉलीवुड में लांच करना चाहते हैं। अनुष्का ने हालांकि अभी तीनों में से किसी भी फिल्मकार को हां नहीं कही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान बनाएंगे हेलन पर फिल्म