Publish Date: Wed, 21 Jul 2021 (14:32 IST)
Updated Date: Wed, 21 Jul 2021 (14:34 IST)
सिंगर आदित्य नारायण इन दिनों इंडियन आइडल 12 होस्ट करते नजर आ रहे हैं। आदित्य कई शोज को होस्ट करते नजर आए हैं, लेकिन अब उन्होंने होस्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया है। आदित्य ने बताया कि वे 2022 में होस्टिंग बंद कर देंगे।
खबरों के अनुसार आदित्य नारायण ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, एक होस्ट के तौर पर साल 2022 मेरा आखिरी साल होगा। इसके बाद मैं होस्टिंग से संन्यास ले लूंगा। मेरा कुछ टीवी शोज से कमिटमेंट है और इस वजह से मैं अभी होस्टिंग नहीं छोड़ सकता। आने वाले समय में मैं शोज के मेकर्स से किए वादे पूरे कर होस्टिंग छोड़ दूंगा।
उन्होंने कहा, मैं बीते 15 सालों से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हूं और इसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं। अब आगे बढ़ने का वक्त है। जब मैने टीवी के लिए काम किया था तो मैं एक बच्चा था और जब मैं इसे छोडूंगा तो एक बच्चे का पिता हो जाऊंगा। टीवी इंडस्ट्री ने मुझे काफी कुछ दिया है।
आदित्य ने कहा, इस सब ने मुझे मुंबई में घर, एक कार का मालिक होने और शानदार जीवन जीने के काबिल बनाया है। ऐसा नहीं है कि मैं टीवी छोड़ दूंगा, लेकिन मैं कुछ और करूंगा जैसे किसी गेम शो में हिस्सा लेना या किसी शो जज करना। लेकिन एक होस्ट के तौर पर मेरा समय समाप्त हो रहा है।
गौरतलब है कि आदित्य नारायण ने साल 2007 में सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा चैलेंज' में एक होस्ट के रूप में शुरुआत की थी। आदित्य बीते साल दिसंबर में अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंधे थे।
webdunia
Publish Date: Wed, 21 Jul 2021 (14:32 IST)
Updated Date: Wed, 21 Jul 2021 (14:34 IST)