Publish Date: Mon, 08 Nov 2021 (12:23 IST)
Updated Date: Mon, 08 Nov 2021 (12:25 IST)
पद्म अवॉर्ड्स 2020 का आयोजन दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में किया गया। अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए देश के कई लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। गायक अदनान सामी को भी राष्ट्रपति ने पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया है।
बता दें कि अदनान सामी पहले पाकिस्तान के नागरिक थे। वह कुछ समय तक भारत में वीजा पर रहे और यहां कई फिल्मों और एलबम के लिए गाने गाए। बाद में उनको भारत की नागरिकता दे दी गई। उसके बाद उन्हें पद्मश्री पुरस्कार दिया गया।
अदनान सामी के अलावा एक्ट्रेस कंगना रनौट को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। कंगना को हाल ही में बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी दिया गया था।
मंगलवार को 2021 के लिए 119 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। कला के क्षेत्र में मंगलवार को एकता कपूर और करण जौहर को भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म भूषण के बाद पद्मश्री भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।