Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन... रणबीर कपूर से अजय देवगन आगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें रणबीर कपूर
अजय देवगन और रणबीर कपूर के बीच इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला होने जा रहा है। 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'शिवाय' की टक्कर होने वाली है। अजय देवगन अनुभवी कलाकार हैं। खान तिकड़ी के आगे वे इतने वर्षों से टिके हुए हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

दूसरी ओर रणबीर कपूर को उभरता हुआ सितारा माना जा रहा है। बीच में उन्होंने अच्छी चमक दिखाई थी, लेकिन पिछले कुछ समय से वे लड़खड़ा गए। कौन आगे रहेगा और कौन पीछे, इसका पता कुछ दिनों में चल जाएगा। जहां तक पहले दिन के कलेक्शन का सवाल है तो रणबीर की तुलना में अजय आगे हैं। 
कैसे हैं अजय आगे... अगले पेज पर 
 

पहले दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो अजय देवगन आगे हैं। 2014 में अजय देवगन की 'सिंघम रिटर्न्स' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

बॉलीवु ड की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें 

पहले दिन के कलेक्शन के आधार पर यह अजय के करियर का सर्वाधिक है। दूसरी रणबीर कपूर के पहले दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो 2013 में प्रदर्शित उनकी फिल्म 'बेशरम' ने 21.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बाहुबली को टक्कर देगा 12 करोड़ का यह सीन