Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऐ दिल है मुश्किल का बॉक्स ऑफिस पर आठवां दिन

हमें फॉलो करें ऐ दिल है मुश्किल का बॉक्स ऑफिस पर आठवां दिन
आठवें दिन 'ऐ दिल है मुश्किल' के कलेक्शन काफी नीचे आ गए, जबकि शो की संख्या में खास कमी नहीं हुई है। बावजूद इसके उम्मीद है कि शनिवार और रविवार फिल्म को ज्यादा दर्शक मिलेंगे। फिल्म सिर्फ मल्टीप्लेक्स में ठीक प्रदर्शन कर रही है। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में इसे दर्शक नहीं मिल रहे हैं। 
फिल्म ने आठवें दिन 4.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आठ दिनों में यह फिल्म 84.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है और उम्मीद जाग गई है कि यह फिल्म सौ करोड़ क्लब में दूसरे सप्ताह के अंत तक शामिल हो जाएगी। सौ करोड़ के कलेक्शन पर फिल्म को हिट करार दिया जाएगा। 
 
विदेश में फिल्म का प्रदर्शन बेहतरीन है। लगभग 60 करोड़ तक आंकड़ा पहुंच गया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देखिए... 'ऐ दिल है मुश्किल' के डिलीटेड सांग